[HINDI] पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़ और अंबाला में दिखी प्री-मॉनसून की बारिश, जारी रहने के आसार

April 25, 2019 2:06 PM|

पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में प्री-मॉनसून गतिविधियां हो रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान अंबाला जैसे उत्तरी शहरों में एक-दो स्थानों परगरज के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।इसके कारण उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के कारण ही हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम बदला है। 

स्काईमेट का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की यह गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा इन राज्यों में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है।पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले24घंटों के दौरान पठानकोट,गुरदासपुर,होशियारपुर,अमृतसर,कपूरथला,तरनतारन,रूपनगर,जालंधर सहित पंजाब के शहरों में में बारिश की उम्मीद है।साथ ही हरियाणा में चंडीगढ़,पंचकुला,अंबाला,यमुनानगर,करनाल और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में भी गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा,पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी धूल भरी आंधी और गरज के साथ और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

इन मौसम गतिविधियों के कारण,पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। इन राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह तापमान सामान्य से सामान्य से नीचे बना रहेगा जिससे गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। 

चूंकि, 27अप्रैल के बाद मौसमी सिस्टम पूर्व की ओर चले जाएंगी। जिसके बाद पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ मौसम की स्थिति एक बार फिर से शुष्क और बहुत गर्म हो जाएगी।

Also Read In English : PRE-MONSOON RAINS IN PATHANKOT, AMRITSAR, CHANDIGARH, AMBALA AND YAMUNANAGAR TO CONTINUE

प्री-मॉनसून(मार्च-मई)सीजन के दौरान पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश की गतिविधियां समय-समय पर जारी रहने की उम्मीद है। क्यूंकि जब भी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के भागों को प्रभावित करेगा,इसका असर उत्तरी मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

Image Credit: R.tidings

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: