[Hindi] पंजाब और हरियाणा में आज भी जारी रहेगी प्री-मॉनसूनी बारिश, कल से मौसम साफ़ रहने के आसार

May 18, 2019 11:25 AM|

पंजाब और हरियाणाके अलग-अलग जगहों पर पिछले एक सप्ताह से गरज के साथ बारिश हो रही है। वहीं, एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा के हिसार शहर में 69 मिमी के साथ भारी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

यह हैं कारण

उत्तरी भारत के पहाड़ियों वाले हिस्से में लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण, पिछले एक सप्ताह से पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश देखने को मिल रही है। इन बारिशों के कारण, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज यानि शनिवार को भी इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश जारी रहेगा। लेकिन कल तक, पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा की ओर खिसक जाएगा और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी दूर हो जाएगा। जिसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथपंजाब और हरियाणा का मौसमलगभग साफ हो जाएगा। तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

हालांकि, एक और पश्चिमी विक्षोभ जो कि 21 मई के आसपास पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों को प्रभावित करेगा। जिसके कारण 21 मई के आसपास फिर से इन दोनों राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिले जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, तरन तारन, रूपनगर, कपूरथला, चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 21 से 23 मई के बीच प्री-मॉनसून बारिश देखी जा सकती है।

Also Read In English:Punjab and Haryana to observe pre-Monsoon rains today, activities to reduce from tomorrow

प्री-मानसून गतिविधियों के रुक-रुक कर होने की वजह से आने वाले तीन से चार दिनों तक पंजाब और हरियाणा से गर्मी के दूर रहने की उम्मीद है।

Image Credit:DNAindia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: