[Hindi] पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन प्री-मॉनसूनी हलचल के आसार

April 26, 2018 1:58 PM|

Dust-storm in Rajasthan

उत्तर-पश्चिम भारत में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके चलते पिछले दो दिनों के दौरान पंजाब से लेकर उत्तरी राजस्थान और हरियाणा से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दिन और रात के तापमान में व्यापक बढ़ोतरी हुई है। दो-तीन दिन पूर्व तक जहां अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था, पिछले 24 घंटों के दौरान बढ़ते हुए सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक और 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

इस बदलाव के बीच हमारा अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी राज्य में अगले दो-तीन दिनों के दौरान प्री-मॉनसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। लेकिन गर्मी से राहत की उम्मीद कम है क्योंकि अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। आज शाम तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचेगा। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान तथा पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक पहुंचेगी।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम में विशेषज्ञ समर चौधरी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज देर शाम या रात को कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने और बादलों की गर्जना होने जैसी मौसमी हलचल देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। इन गतिविधियों के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी राज्यों में यह गतिविधियां कल तड़के और उसके बाद दोपहर या शाम के समय भी कुछ स्थानों पर दिखेंगी। हालांकि मौसम में यह बदलाव गर्मी से राहत नहीं दिला पाएगा। क्योंकि यह हलचलें मुख्यतः रात या भोर में होंगी जिससे दिन में गर्मी अपने चरम पर ही बनी रहेगी।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

North India Lightning

इसके अलावा श्री चौधरी बताते हैं कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस समय हवाओं का रुख बदल गया है और अगले 2-3 दिनों तक दक्षिण-पूर्वी या दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे वातावरण में नमी बढ़ जाएगी। हवाओं के रुख में परिवर्तन के कारण वातावरण में आर्द्रता अधिक होगी। पिछले दिनों शाम के समय जो राहत मिलती थी मौसम में यह तबदीली उससे भी महरूम कर देगी।

Image credit: Pradesh18

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: