[Hindi] दिल्ली और एनसीआर में हो रही प्री-मॉनसूनी बारिश में आएगी कमी

May 18, 2019 11:09 AM|

दिल्लीऔर इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद में बीते 48 घंटों में बहुत अधिक प्री-मॉनसूनी गतिविधियां देखने को मिली हैं। खासकर शाम के समय धूलभरी आंधी, गरज और बारिश की गतिविधियां हुई हैं।

पालम वेधशाला में कल यानि शुक्रवार की सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों में इसप्री-मॉनसून सीज़नकी सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा उत्तरी भारत के अधिकांश भागों में भी बीते कुछ दिनों में अच्छी प्री-मॉनसूनी बारिश दर्ज की गयी है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान मेंजम्मू-कश्मीरके भागों पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने के आसार हैं । इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी गायब होने की संभावना है। जिसके कारण दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हो रही प्री-मॉनसूनी गतिविधियों में कमी आ जाएगी। हालांकि आज यानि 18 मई को दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में एक-दो हल्की बारिश की फुहारें दिखने की उम्मीद है।

इसके बाद कल यानि रविवार से इन इलाकों से मौसम साफ़ होने के साथ ही मौसमी हलचल भी नहीं दिखेगी। लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

वहीं बीते कुछ दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ तापमान बढ़ना शुरू हो जायेगा। और आने वाले दिनों में तापमान फिर से सामान्य तक पहुँच जायेगा।

Also Read In English: Pre-Monsoon rains in Delhi, Noida, Gurugram, Faridabad and Ghaziabad to reduce

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 21 से 23 मई के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब और हरियाणा से सटे हुए इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हल्की गरज के अलावा कोई अन्य मौसमी हलचल नहीं होने की आशंका है। लेकिन आस-पास के राज्यों में हुई बारिश के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान की स्थिति सामान्य बने रहने की उम्मीद है।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: