[Hindi] भारत व दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच में बारिश होने की संभावना, केसा रहेगा पुणे का मौसम

October 11, 2019 12:55 PM|

pune rains match

मध्य महाराष्ट्र केपुणे में पिछले दो दिनों से बारिश देखीजारी है। कल, शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा हुई । स्क्यमेट के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना है और भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बाधित होने की आशंका है।

स्क्यमेट मौसम के अनुसार, पुणे शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। ये गतिविधियाँ अगले 48 घंटों के दौरान होने की संभावना है, बता दें की दोपहर, शाम और रात के शुरुआती घंटों के दौरान कुछ तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है । हालांकि, ये बारिश न तो लंबे समय तक चलने वाली और न ही लगातार होगी।

मौसम प्रणाली के बारे में बात करे तो, एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से गोवा तट और पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है, जिसमेंगुजरात से कर्नाटक तक फैले एक अन्य ट्रफके साथ एक चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के साथ-साथ बादल छाए रहेगे जिससे पुणे और मध्य महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद, सिस्टम कमजोर हो जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों कम हो जाएगी और इसके बाद केवल एक या दो जगहो पर बारिश होने की संभावना है।

Also Read In English : Is rain going to be a spoilsport during second test match between India and South Africa?

पुणे में बारिश कल यानि एक दिन पहले काफी ज़्यादा थी । जिससे ट्रैफिक जाम और कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया था। खराब मौसम के दौरान , एक बस चालक की भी जान चली गई, जब उसने पीएमपीएमएल के एक सेवा वाहन को साइड में खड़ा किया और वैन से एक पेड़ उखड़ गया था।

Image Credit: News18

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: