[Hindi] दिल्ली में प्रदूषण रूपी दानव के प्रकोप में आई कमी, धीरे-धीरे और मिलेगी राहत

November 8, 2016 5:06 PM|

Delhi Pleasant morning_600दिल्लीमें प्रदूषण का दैत्य विकराल रूप धारण कर दिल्ली वालों की सांस पर बीते कई दिनों से पहरे लगाए बठाए था। दिल्ली और इसके आसपास के भागों में बीते कई दिनों से घनी धुंध की घनी चादर तनी हुई थी। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता का स्तर भी काफी नीचे चल रहा था। मंगलवार को दिन में 11 बजे से हल्की शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलना शुरू हुई लेकिन इससे प्रदूषण के स्तर में कोई कमी नहीं आई। शाम के समय तक हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी की आहट दिखाई देने लगी। हवा का रुख और इसकी गति आज सुबह भी बढ़ती हुई नज़र आई जिसका परिणाम है कि आज सुबह से ही दृश्यता में कुछ सुधार रहा।

इससे पहले उत्तर-पश्चिम भारत में एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ था जो उत्तरी-पश्चिमी शुष्क हवाओं को रोक रहा था। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू-कश्मीर को पार कर रहा था जो हवाओं की गति और दिशा दोनों को प्रभावित कर रहा था। अब यह दोनों मौसमी सिस्टम निष्प्रभावी हो गए हैं। परिणामस्वरूप मध्यम गति की शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने लगी हैं।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के आंकलन के बाद स्काइमेट का मानना है कि हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे और ज़ोर पकड़ेगी, जो धुंध और प्रदूषण को व्यापक रूप में कम करेगी।

मंगलवार की दोपहर तक पीएम 2.5 का स्तर काफी अधिक बना हुआ था। आनंद विहार, मथुरा रोड, लोधी रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय,नोएडा,गाज़ियाबादऔरगुरुग्रामजैसे कई इलाकों में इसका स्तर 500 से भी ऊपर बना हुआ था, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से खतरानाक़ है। भयानक प्रदूषण से लोगों का साँस लेना दूभर हो रहा था।

अब हवा में बदलाव है, वातावरण भी पहले से साफ हुआ है। अगले कुछ दिनों तक यह हवाएँ बनी रहेंगी। इसलिए हम आशा कर सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों के दौरान हम राहत की स्वच्छ साँस ले सकते हैं। लेकिन समग्रता में राहत बारिश के बाद ही मिल सकती है जिसके आसार फिलहाल दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रहे।

Image credit: Devendra

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 14, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

13 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: