[Hindi] श्रीनगार, मनाली, कुल्लू, शिमला, देहरादून, मसूरी और नैनीताल में सुहावना हुआ मौसम

June 20, 2019 5:05 PM|

Himachal Weather

भारत के उत्तरी भागों के पहाड़ी भागों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। तथा बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी पहाड़ी इलाकों में एक-दो स्थानों पर बारिश भी देखने को मिली है। जिसके कारण यहां का मौसम सुहावना बन गया है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इसके बाद 21 और 22 जून से मौसम शुष्क हो जायेगा। हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के साथ मौसम साफ़ और सुहावना बना रह सकता है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के भागों पर इस समय बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 23 जून को हिमालय के भागों तक पहुँच जायेगा। जिसके कारण 23 से 25 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश बढ़ जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड में भी इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

Also Read In English: Pleasant weather in Srinagar, Manali, Kullu, Shimla, Dehradun, Mussoorie and Nainital

हालांकि इन मौसमी हलचलों की तीव्रता अधिक नहीं होगी। लेकिन यहां घूमने आये सैलानियों को बारिश के कारण पूरा आनंद नहीं मिलेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी होने की संभावना है।

Image Credit: Thomas Cook India Travel Blog

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: