[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में लौटेगा गर्म और शुष्क मौसम, मॉनसून के लिए अभी लंबा इंतज़ार

June 20, 2019 2:12 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावनाबना हुआ था लेकिन अब इस मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में आने वाले दिनों में चिलचिलाती धूप और तेज़ गर्मी का मौसम परेशान करेगा। तापमान में वृद्धि की संभावना है क्योंकि बारिश के आसार बहुत कम हैं। आने वाले सप्ताह में भी बारिश की अभी कोई उम्मीद है।

हालांकि पिछले दिनों की बारिश के कारण दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम सुहावना हो गया था। बुधवार यानि 19 जून को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश भले नहीं हुई लेकिन मौसम अपेक्षाकृत काफी अच्छा बना रहा क्योंकि तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग़ाज़ियाबाद में भी तापमान इसी सीमा के आसपास रहा।

इससे पहले, 17 और 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश और ठंडी हवाओं की वजह सेदिल्ली का तापमान34.2 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया था जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।

आज यानि 20 जून को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। छिटपुट बादल भले दिखेंगे लेकिन मौसम पर इसका कोई असर नहीं होगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा और हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से आएगी जो गर्म होगी। इसके चलते अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी ऊपर पहुँच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर  में आगामी दिनों में मौसम से बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों पर 25 जून के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिसके प्रभाव से हरियाणा और इससे सटे क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। इस सिस्टम के कारण, राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले सप्ताह हल्की बारिश की उम्मीद है।

Image Credit: Dna India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: