[Hindi] पटना, गया, रांची, जमशेदपुर में 28 मई से प्री-मॉनसून बारिश के आसार

May 25, 2017 1:04 PM|

Patna, Gaya and Ranchi Rain_Indian weather man 600पूर्वी भारत के राज्यों में बीते कुछ दिनों से जारी तेज़ गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं हैं। इस समयबिहारके पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। हालांकि यह सिस्टम बहुत प्रभावी नहीं है और बंगाल की खाड़ी से नमी आकर्षित नहीं कर पा रहा है जिससे इन भागों में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना हुआ है। अगले 48 घंटों तकपटना,गया,भागलपुरऔररांचीसहित दोनों राज्यों के अधिकतर इलाके शुष्क मौसम के साथ तेज़ गर्मी से जूझते रहेंगे।

हालांकि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बिहार के तराई और पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर गरज और हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।जमशेदपुरसहित झारखंड के पूर्वी हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इन भागों में प्री-मॉनसून सीज़न में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका में काॅन्ट्रैक्ट खेती के लिए इच्छुक भारत

इस समय इन भागों में दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चल तो रही हैं लेकिन ज़मीनी क्षेत्रों से यानि मध्य भारत की तरफ से आने के चलते यह हवाएँ शुष्क हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 मई को एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार तक विकसित हो सकती है जिससे बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का प्रवाह पूर्वी भारत के भागों में बढ़ जाएगा। नम हवाओं के आने के बाद 27 मई सेझारखंडमें जमशेदपुर और रांची से लेकर बिहार में राजधानी पटना और गया सहित कई इलाकों में गरज और तेज़ हवाओं के साथ 27-28 मई से प्री-मॉनसून वर्षा शुरू हो सकती है।

प्री-मॉनसूनी गतिविधियां 27-28 मई से शुरू होकर मई के आखिर तक जारी रह सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बिहार के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। पूर्वी भारत के इन राज्यों में मई माह की विदाई प्री-मॉनसून वर्षा के साथ होने की संभावना है।

Image credit: Indian Weather Man

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: