[Hindi] पटना, भागलपुर, रांची, जमशेदपुर में मॉनसून से पहले बारिश के आसार

June 15, 2017 12:56 PM|

Bihar rain Patna rain Purnia Rain_LiveCities 600बिहार औरझारखंडमें मॉनसून की प्रतीक्षा बेसब्री से हो रही है। इससे पहले इन राज्यों में मौसम की सक्रियता दिखाई दे रही है। दोनों राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर मॉनसून के आगमन के पहले की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की गतिविधियां 17 से 19 जून के बीच कम रहेंगी जबकि 19 जून की रात से फिर से बारिश बढ़ने की संभावना है।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय एक ट्रफ रेखा उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से असम तक बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते पूर्वी भारत के राज्यों में बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाओं का व्यापक प्रवाह शुरू हो गया है।बिहारऔर झारखंड पर बादल बढ़ गए हैं और बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

बिहार के बांकुरा में फिलहाल अगले 4 से 6 घंटों के दौरान कई जगहों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। विषेशरूप से बांकुरा, बेगूसराय, भागलपुर, जमुई, कटिहार, खगरिया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, पुर्णिया और शेखपुरा में बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने के आसार हैं। इन भागों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। अरारिया में भी कुछ स्थानों हल्की वर्षा हो सकती है।

इस दौरान झारखंड के भी कई इलाकों में मौसम की सक्रियता देखने को मिल सकती है। बोकारो, देवगढ़, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, हज़ारीबाग, जामतारा, कोडरमा, पाकुर और रामगढ़ जिलों में भी अगले 2 दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। फिलहाल इन भागों में अगले 4 से 6 घंटों के दौरान बादलों की गर्जना और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। इन भागों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

दोनों पूर्वी राज्यों में अगले 2 दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। उसके पश्चात मौसमी हलचल में कमी आएगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 जून की रात से फिर से मौसमी हलचल बढ़ेगी। अनुमान है कि पूर्वी भारत के कई भागों के साथ-साथ बिहार और झारखंड में 20 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

Image credit: LiveCities

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: