[Hindi] पटना, गया सहित बिहार में भारी बारिश की संभावना, फिर बिगड़ सकते हैं हालात

October 3, 2019 2:22 PM|

bihar floods 03 (2)

बिहार में हाल ही में हुई भारी बारिशके कारण कई इलाके जलमग्न हैं।सामान्य जन-जीवन अब तक प्रभावित है। यहाँ तक कि स्थितियाँ और खराब हो सकती हैं क्योंकि अगले कुछ दिनों के दौरान फिर से बारिश बिहार में डेरा डालेगी।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बिहार में बारिश की गतिविधियाँ एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं।अनुमान है कि पटना, गया सहित बिहार के कई जिलों में रुक -रुक कर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। और यह बारिश राज्य में बाढ़की स्थिति को और विकट कर सकती है।

बारिश का नया दौर आज से शुरू होगा और अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हो सकती है जिसके कारण जलभराव और बाढ़ का खतरा एक बार फिर से बिहार मुसीबत में डाल सकता है।

भारी वर्षा के कारण बिहार के ज़्यादातर हिस्सों में मिट्टी में नमी काफी अधिक है और निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में अगर भारी बारिश होती है तो यह ज़मीन के अंदर नहीं जाने वाला है बल्कि लोगों की मुसीबतें बढ़ाने वाला है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण राज्य में कई फसलें बुरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाली बारिश केवल स्थिति को और खराब कर सकती है। कुछ समय बाद, पटना, गया और बिहार के पश्चिमी जिलों में बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी लेकिन भागलपुर, पूर्णिया जैसे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ अवधि के लिए हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

Also read in English: Bihar floods: After a short breather, flooding rains to return to Patna and Gaya, may worsen the situation further

बता दें की इस बारिश का कारण बिहार और झारखंड के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। अनुमान है कि यह सिस्टम पूर्वी भारत में अगले दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाएँ भी बारिश को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो :

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: