[Hindi] अलर्ट जारी, 13 जून के बाद पाकिस्तान में दिख सकता है चक्रवात वायु का असर

June 11, 2019 1:55 PM|

Pakistan Weather

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लू जैसी स्थिति का सामना रहा है।चक्रवात वायुके नज़दीक आने से मामूली राहत की उम्मीद है। यह चक्रवात पूर्वी-मध्य अरब सागर के भागों पर बना हुआ है जो कि धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा में गुजरात के तटीय भागों की तरफ आगे बढ़ रहा है। 11 जून यानि आज शाम तक यह चक्रवाती तूफ़ान भीषण रूप ले सकता है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, 13 जून तक सिंध के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। जबकि 14 से 16 जून के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी, जिसके बाद मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। सिंध के अधिकांश भाग खासकर कराची, बादिन, हैदराबाद, छोर में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, नवाबशाह शहर में भी अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

इस समय, पाकिस्तान के ज्यादातर स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। खासकर दक्षिणी पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान के इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। कल यानि 10 जून को सिंध के जैकोबाबाद शहर में 50.1 डिग्री और सिबी में 49.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी बीच, उत्तरी पंजाब सहित उससे सटे पाकिस्तान के इलाकों और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश रिकॉर्ड हुई।

बारिश के कारण लगभग 16 जून तक तापमान में कमी बने रहने की संभावना है। चक्रवात वायु का प्रभाव भी पाकिस्तान के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। जिसके बाद पाकिस्तान के रोहड़ी, जैकोबाबाद, खानपुर और बरखान के तापमान में कमी आ सकती है। इस चक्रवात के कारण काफी राहत मिलने की उम्मीद है और पारा चार से छह डिग्री तक गिर जाएगा। जबकि, दक्षिण सिंध के कुछ हिस्सों में छह से आठ डिग्री की गिरावट के आसार है।

कराची के तटीय भागों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। क्यूंकि, समुद्र की स्थिति बहुत उबड़-खाबड़ रहेगी और हवा की गति लगभग 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना है। इसके अलावा समुद्री लहर की ऊँचाई भी 8-10 फीट तक जाने की उम्मीद है। जिसके कारण मछुआरों के लिए भी सलाह जारी किया गया है।

Image Credit:INCPak

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: