[Hindi] मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी: बारिश से पानी-पानी हुआ मुंबई, स्कूल बंद व कई ट्रेनें लेट, भारी बारिश जारी रहने का अनुमान

September 4, 2019 12:29 PM|

rain in Mumbai

मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश बुधवार यानि आज भी जारी रहने का अनुमान जताया गया है। बारिश के कारण लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं। स्काइमेट ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारी बारिश के मद्देनज़र मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा बारिश के कारण बसों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।

स्काइमेट का अनुमान

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मुंबई में आज और कल यानि 4 व 5 सितंबर को भी भारी से अति भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश जारी रह सकती है। हालाँकि, बीच-बीच में बारिश से मामूली राहत देखी जा सकती है। तेज बारिश के कारण व्यवधान पैदा हो सकता है। आज होने वाले बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम और जल-जमाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में फिर से बारिश का कहर, जल-जमाव और ट्रैफिक जाम से बढ़ सकती है मुंबईवालों की परेशानी

5 सितंबर तक बारिश कि यह गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में भारी बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि, हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ जारी रहने के अनुमान हैं।

यह हैं बारिश के कारण

मुंबई में बारिश का मुख्य कारण है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जो कि अभी भी गुजरात क्षेत्र पर बरकरार है। इसके अलावा, ओडिशा और आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसमी प्रणाली ने पश्चिमी तट सहित पूरे शहर में मानसून को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा, एक विंड शेअर जोन उत्तरी कोंकण व गोवा से ओडिशा तक फैली हुई है।

ट्रेनें लेट, स्कूल बंद

वहीं, बारिश के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेनें लेट चल रही हैं और कुछ ट्रेनें कैंसल भी की गई हैं। बीएमसी ने भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में बुधवार को छुट्टी कर दी है। साथ ही, यह निर्देश जारी किया है कि जिन स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके हैं, वहां का प्रबंधन उनकी सुरक्षा का ध्यान रखे और उनके घर पहुंचाएं। ठाणे और नवी मुंबई में भी बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Image credit: Twitter 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: