मध्य प्रदेश पर बारिश का मौसम पिछले कुछ दिनों से बना है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश कमी आई है।इस केवल दक्षिणी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे पचमढ़ी और आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।
यह बारिश मध्य प्रदेश सहित देश के मध्य भागों में बने कंफ्लुएंस ज़ोन के कारण हुई है। मध्य भारत पर पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाएँ आपस में मिक्स हो रही थीं जिससे मौसम सक्रिय हुआ था।
स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कंफ्लुएंस जोन अब देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों की ओर चला गया है। इसलिए हमारा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश से बारिश पूरी तरह खत्म हो जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा।
लेकिन मौसम साफ होने के बादउत्तर की ओर चलने वाली ठंडी हवाएं अपना असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाएंगी जिससे तापमान में गिरावटआएगी। साथ ही, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में पहले ही 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। ग्वालियर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
English Version: Post unseasonal rainfall, winter chill to intensify in Madhya Pradesh, single digit minimums likely
मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में खासकर गुना, ग्वालियर और आसपास के भागों में ना सिर्फ ठंड बढ़ने की संभावना है बल्कि कुछ हिस्सों में शीतलहर भी चल सकती है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच राज्य में भले ही मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 1 जनवरी, 2020 से मध्य प्रदेश पर फिर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
Image credit: Jansatta
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>