[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख में मार्च के अंत तक वर्षा की संभावना; बढ़ सकती है लोगों की मुश्किलें

March 24, 2020 12:22 PM|

उत्तर भारत में साल 2020 का मार्च महीने बिलकुल अलग ही लग रहा है। इस महीने अब तक तीन-चार सक्रिय मौसमी सिस्टम आए हैं जिससे सभी पर्वतीय राज्यों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इस समय भी एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचा है। इसके चलते अगले 2 दिनों के दौरान पहाड़ों पर व्यापक बारिश की संभावना है।

इस बीच बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। लद्दाख में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है। अब बारिश की गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इसके चलते अगले दो दिन जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

English Version:Third active Western Disturbance to bring rain, snow in Jammu, Uttarakhand, Himachal, and Ladakh

इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है। साथ ही कुछ इलाके ऐसे हो सकते हैं जहां भारी वर्षा की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बारिश की गतिविधियां आज से जम्मू कश्मीर और पश्चिमी हिमाचल प्रदेश में तेज़ होंगी। धीरे-धीरे लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों और उत्तराखंड के बाकी भागों में भी बारिश बढ़ जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में 29-30 मार्च तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला मार्च के आखिर तक जारी रहेगा। हालांकि इस बीच 26 मार्च को गतिविधियां कुछ कम होंगी लेकिन 27 मार्च को फिर से बारिश तेज़ हो जाएगी।

सामान्य से अधिक हो रही इस बेमौसम बरसात से उत्तर भारत के पहाड़ों पर सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।

Image credit: NDTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

देश भर में मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: