[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में रुक-रुक कर जारी रहेगी बर्फबारी, वैष्णो देवी में साफ मौसम

February 23, 2020 5:03 PM|

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जम्मू कश्मीर समेत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क मुख्यतः शुष्क रहा है इस दौरान पहाड़ों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। बारिश या हिमपात की गतिविधियां महज़ ऊंचे इलाकों में छिटपुट जगहों पर ही देखने को मिलीं। जबकि निचले इलाकों में लगभग सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहा।

English version:Higher reaches of Jammu and Kashmir, Ladakh and Himachal Pradesh gear up for rains and snow

इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास आ गया है जो पिछले दिनों काफी बढ़ गया था। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में आज सुबह 11.3 डिग्री रहा तापमान, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। कटरा में सामान्य से 2 डिग्री अधिक 10.4 डिग्री रहा तापमान। शिमला में सामान्य से 2 डिग्री ज़्यादा 5.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। देहारादून में 2 डिग्री अधिक 11.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

ऊंचे स्थानों पर रुक-रुक कर होगी बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी जम्मू कश्मीर के पास पहुंच गया है। यह सिस्टम क्रमशः आगे बढ़ता रहेगा। इसके चलते पहाड़ों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी आगे भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों पर इसी तरह का मौसम 25 फरवरी तक जारी रहेगा उसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुरू हो जाएगा। कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड के दक्षिणी और मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क बना रहेगा। दिन के तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो सकती है।

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अनुकूल मौसम

कटरा में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि भवन पर रात में पारा 4-5 डिग्री और दिन का तापमान 14-15 डिग्री के आसपास रहेगा। भवन पर जब पहुंचेंगे तो आपके पास सर्दी से बचाव का प्रबंध होना ज़रूरी है।

Image credit: NDTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: