[Hindi] बिहार पश्चिम बंगाल झारखंड और उड़ीसा में शुरू होने वाली है काल बैसाखी वाली भारी बारिश

May 1, 2021 1:45 PM|

Kal Baisakhi

पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश तथा गरज के साथ तेज बौछारें गिरी है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ 2 से 6 मई के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और बौछार की गतिविधियां तेज होने की स्थिति बन रही है। इन राज्यों में इस दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के निकटवर्ती भागों में है। और निम्न दबाव की रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिम बंगाल तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ भी नमी बड़ा रही हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र धीरे-धीरे बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर आगे बढ़ेगा। इन सबके मिले-जुले प्रभाव से, पश्चिम बंगाल पूर्वी बिहार पूर्वी झारखंड तथा उड़ीसा के कुछ भागों में बहुत तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं बादलों की गरज के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इस प्रकार के झंझावात को काल बैसाखी के रूप में जाना जाता है।

अप्रैल 4 मई के महीने में इस तरह के झंझावात तथा भारी वर्षा का आना सामान्य है। काल बैसाखी की उत्पत्ति रांची और जमशेदपुर और उसके आसपास छोटानागपुर पठार में होती है। ऊंचे तापमान के बीच इन ऊंचे क्षेत्रों में नम हवा के आगमन के कारण, ये अत्यधिक विनाशकारी हो जाते हैं।

काल बैसाखी बिहार और झारखंड क्षेत्र में बनती है, तथा पूर्व की ओर बढ़ती है और पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर आ जाती है।

Similar Articles

thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: