[Hindi] उत्तर भारत में रात होगी सर्द, दिन में खुशनुमा मौसम के आसार

February 1, 2016 7:08 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत के मैदानी भागों में बीता सप्ताह गर्म रहा। लेकिन नए सप्ताह के शुरुआती दिन यानि सोमवार को दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में तापमान में आई कमी के चलते ठंडक की वापसी महसूस की गई। दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक दिन में ही 5 डिग्री तक की गिरावट आई जबकि पंजाब और हरियाणा में सुबह का तापमान 7 से 10 डिग्री तक गिर गया।

जनवरी के आखिरी सप्ताह में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दोनों न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहे थे। हालांकि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर के पर्वतीय राज्यों में हुई अच्छी बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों के मौसम ने करवट ली और यहाँ तापमान में कमी दर्ज की गई। दिल्ली तथा अन्य भागों के तापमान में यह कमी उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं के प्रभाव से आई है।

 

 

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में व्यापक कमी दर्ज किए जाने वाले स्थानों का विवरण नीचे देख सकते हैं:

हिसार सहित हरियाणा के कुछ इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ। स्काइमेट का अनुमान है कि सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह 4-5 फरवरी तक जारी रहेगा जिससे अगले दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की जबकि रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में मौसम का मिजाज़ फरवरी के पहले सप्ताह तक इसी तरह बना रहेगा। सुबह और रात में मौसम सर्द होगा जबकि दिन खुशनुमा बना रहेगा।

Image Credit: indiatoday

 

OTHER LATEST STORIES