[Hind] उत्तर-पूर्वी मॉनसून तमिलनाडु और केरल में देता है सबसे अच्छी बारिश

October 4, 2018 7:33 PM|

Northeast Monsoon Tamil Nadu_Livemint 600

भारत में दो मॉनसून सीज़न होते हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और उत्तर पूर्वी मॉनसून। हालांकि देश में अधिकांश लोग दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बारे में ही जानते हैं क्योंकि जून से सितंबर के बीच बारिश देने वाला यह मॉनसून देश के अधिकांश भागों को कवर करता है। जबकि उत्तर-पूर्वी मॉनसून के चलते पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होती है।

उत्तर-पूर्वी मॉनसून का आगमन आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के बाद अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होता है। उत्तर-पूर्वी मॉनसून मुख्यतः तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल को प्रभावित करता है। इसके चलते सबसे अधिक बारिश केरल में होती है जहां पूरे अक्टूबर में महीने भर वर्षा होती रहती है। यही नहीं बाकी दक्षिणी राज्यों में भी अक्टूबर में अच्छी बारिश होती है।

अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर में उत्तर-पूर्वी मॉनसून सीज़न सबसे अधिक बारिश देता है। इसमें पहले यानि शुरुआती महीना अधिक बारिश देता है। उसके बाद बारिश क्रमशः घटती जाती है। नवंबर में कुछ जबकि दिसंबर में सबसे कम वर्षा होती है। उत्तर-पूर्वी मॉनसून का आगाज़ तमिलनाडु में सबसे पहले होता है और इसकी विदाई सबसे आखिर में तमिलनाडु से ही होती है। तीन महीनों के उत्तर-पूर्वी मॉनसून सीज़न में सबसे अच्छी बारिश तमिलनाडु में ही देखने को मिलती है।

अभी दक्षिणी राज्यों से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून वापस नहीं हुआ है। लेकिन अगले कुछ ही दिनों में यह विदा हो जाएगा जिससे कहा जा सकता है कि उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आगमन के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। आमतौर पर उत्तर-पूर्वी मॉनसून 20 अक्तूबर के पहले आ जाता है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्द बाज़ी होगा। हम आगे भी मौसमी परिष्टियों पर नज़र रखेंगे और आपको उत्तर-पूर्वी मॉनसून से जुड़े अपडेट देते रहेंगे।

Image credit: Livemint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: