[Hindi] उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने दक्षिण भारत में दी दस्तक; तमिलनाडु, केरल में वर्षा बढ़ने के आसार

October 27, 2017 4:16 PM|

Northeast Monsoon 2017दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश देने वाला उत्तर-पूर्वी मॉनसून आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद आज पहुँच गया। उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, इससे सटे कर्नाटक के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश में दस्तक दी। बंगाल की खाड़ी सहित इन भागों में उत्तर-पूर्वी हवाएँ तेज़ हो गई हैं।

दक्षिण भारत में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

South india lightning

शुरुआत में तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इन भागों में कई जगहों पर गरज के साथ मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। स्काइमेट के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर-पूर्वी हवाएँ प्रभावी होंगी जिससे उत्तर-पूर्वी मॉनसून तेलंगाना सहित दक्षिण भारत के शेष भागों में भी पहुँच जाएगा। अनुमान है की 31 अक्टूबर के बाद से कर्नाटक और रायलसीमा में भी बारिश होगी। उस दौरान इन भागों में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पूर्वी मॉनसून के प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें भी गिर सकती हैं। मॉनसूनी हवाओं के प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में भी बारिश में वृद्धि देखने को मिलेगी।

[yuzo_related]

उत्तर-पूर्वी मॉनसून आमतौर पर 20 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के भागों में दस्तक देता है। इस बार मॉनसून के आगमन में एक सप्ताह की देरी हुई है। हालांकि विलंब से आने के बावजूद उत्तर-पूर्वी मॉनसून के प्रदर्शन में कमी की आशंका फिलहाल नहीं है। यानि तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तर-पूर्वी मॉनसून के प्रभाव में सामान्य बारिश देखने को मिलेगी।

Image credit: Team-Bhp

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 08, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों (Indo-Gangetic Plains) में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।

posted on:
thumbnail image
गुजरात में पारा 40°C पार जाने की संभावना, कुछ इलाकों में लू चलने के आसार

गुजरात प्री-मानसून सीजन में भारत के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। यहां गर्मी मार्च की शुरुआत से ही तेज़ी पकड़ने लगती है और अप्रैल-मई में चरम पर पहुंचती है

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, महसूस होगी उमस, वीकेंड गर्म होने की संभावना

दिल्ली/NCR में तापमान बढ़ने के संकेत। 7 मार्च से दिन का तापमान 30°C के करीब पहुंचेगा। 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं की दिशा बदलेगी।11-14 मार्च के बीच तापमान 33°C पार कर सकता है। होली पर गर्म मौसम के साथ हल्की बौछारों की संभावना है।

posted on: