[Hindi] पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ठंड के मौसम से राहत की कोई उम्मीद नहीं

December 17, 2019 9:03 PM | Skymet Weather Team

उत्तर पश्चिमी भारत में कई जगह आज भी कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के कारण अमृतसर में लगातार दूसरे दिन दृश्यता गिरकर 0 मीटर तक पहुँच गई थी। हालाँकि, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दृश्यता का स्तर अच्छा रहा। आज सुबह पालम में दृश्यता 1.2 किमी से नीचे नहीं पहुंची।

स्काईमेट के विशेषज्ञों के अनुसार, कोहरे की परत धीरे-धीरे गायब हो जाएगी, हालांकि, ऊपरी हवा में बने कोहरे के कारण, उत्तर पश्चिमी भारत के दिन के तापमान में कोई ज़्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। पश्चिम उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य भारत में ठंड में वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि अधिकतम तापमान के नीचे बने रहने की उम्मीद है। साथ ही, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में सर्दी से राहत मिलने की कोई आशा नहीं है। इसी तरह, हम दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले 2-3 दिनों के दौरान ठंड की स्थिति से बहुत राहत की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि, सोमवार को सर्द हवाओं के कारण हरियाणा  के अधिकांश हिस्सों

में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर पारा औसत 23.1 डिग्री से 10 डिग्री नीचे कम 12.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। जबकि, पंजाब के पठानकोट में 9.9 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया।

English Version:  No relief from freezing weather in Punjab, Haryana and Delhi

भोपाल में 500 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई क्योंकि कोहरे की परत अब उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश तक बढ़ गई है। सिर्फ मध्य और उत्तर पश्चिम भारत ही नहीं, बल्कि घने कोहरे का प्रभाव पूर्वी भारत के हिस्सों पर भी दिखाई देने लगा है।

Image credit:  India Tv News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 

OTHER LATEST STORIES