[Hindi] मुंबई की बारिश: मुंबई में जारी रहेगी भारी बारिश, यातायात और आम जन-जीवन त्रस्त

July 30, 2019 6:46 PM|

mumbai rains

मुंबई में पिछले सप्ताह के अंत में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। इस दौरान शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह के समय सड़कों पर जल-भराव की स्थितियां बनी रहीं। इसके अलावा, अनेकों उड़ानें प्रभावित हुई तथा ट्रेन भी पानी के बीच में फंसी देखी गयी। हालांकि रविवार 28 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की गयी। जबकि सोमवार को मुंबई शहर के मुक़ाबले, उप-नगरों में ज्यादा अच्छी बारिश हुई है।

स्काइमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक ही सोमवार सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान ,सांता क्रूज़ में 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

वहीं आज यानि 30 जुलाई को भी सुबह के समय कुछ इलाकों में बारिश की हलचल देखी गयी है। इसके कारण पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे समेत अनेक स्थानों में यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा आज सुबह 08:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक सांता क्रूज़ में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

Also Read In English: Mumbai rains 2019: Mumbai Rains get intense in many parts, cause traffic jams, more showers in evening

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश की इन गतिविधियों में अभी और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। रुक-रुककर हो रही बारिश, मुंबईकर के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। पिछले सप्ताह से अब तक उड़ानें रद्द होने, जल-भराव और यातायात प्रभावित होने से यहां का आम जन-जीवन त्रस्त है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: