[Hindi] मुंबई की बारिश ने फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटों तक साथ जारी रह सकती है अच्छी मॉनसूनी वर्षा

September 7, 2019 3:55 PM|

rain in Mumbai

स्काइमेट के अनुमान के मुताबिक, मुंबई में बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी है।मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह बारिश अगले 24-48 घंटों तक जारी रहेगी।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, सांताक्रूज में 23 मिमी बारिश के साथ मुंबई की बारिश अब तेज हो गई है। आज यानि 7 सितंबर को शहर तथा उपनगरों में अच्छी बारिश देखी जा रही है। अच्छी मॉनसून बारिश के कारण तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ,आज बारिश बढ़ेगी और शहर तथा इसके आस-पास के उपनगरों में एक दो स्थानों पर तीव्र बारिश के साथ ज़्यादातर मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।  मुंबई की इस बारिश से लोगों के जन-जीवन में व्यवधान आने की संभावना कम है। वैसे, शहर में अलग-अलग स्थानों पर जल जमाव की परेशानी से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह स्थिति खासकर बहुत निचले इलाकों में देखने को मिल सकती है।

बारिश के अगले 24-48 घंटों तक जारी रहने के अनुमान के बाद, हम कह सकते है कि इससे लोगों की सप्ताहांत योजनाएँ भी बाधित हो सकती है।

Read In English: Mumbai rains to continue today, moderate showers tomorrow as well

हालांकि, अगले 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाने कि उम्मीद है और शहर में एक-दो स्थानों पर केवल हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी। इसके प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क नहीं होगा।

Image Credit: IndiaToday 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: