[Hindi] गुजरात के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम प्रणाली की वजह से बढ़ेगी बेमौसम बारिश

November 15, 2019 4:30 PM|

Rain in Gujarat

राजस्थान की ही तरह गुजरात के भी कुछ हिस्सों में हाल में ही बेमौसम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली है। आमतौर पर इस समय शुष्क मौसम रहने वाले सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों में भी पिछले दो दिनों से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

स्काइमेट के पास उपलब्ध बारिश के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों में भुज में 25 मिमी की अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, कांडला में 22 मिमी और नलिया में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गुजरात में इस समय हो रही बेमौसम बारिश के लिए अलग-अलग तरह की मौसम प्रणालियाँ जिम्मेदार है, जो राज्य के बेहद करीब विकसित है। इस समय ऐसी 2-3 महत्वपूर्ण मौसम प्रणालियां हैं, जो पहाड़ों से लेकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों तक मौसम को नियंत्रित कर रही हैं। यही मौसम प्रणाली गुजरात तक भी अपना प्रभाव बढ़ा रही है।

इन प्रणालियों में उत्तरी पहाड़ियों पर मौजूद एक पश्चिमी विक्षोभ भी शामिल है। साथ ही, इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे आसपास के भागों पर विकसित है। इतना ही नहीं, इन सब के अलावा उत्तर-पूर्वी अरब सागर के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह सभी मौसम प्रणालियां मिलकर काम कर रही हैं और गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक असामान्य बारिश देखने को मिल सकती है। हालाँकि, बारिश की तीव्रता आज यानि 15 नवंबर को बीते दिनों के तुलना में कम होगी।

अगले 24 घंटों के बाद, राजस्थान के भागों पर एक विपरीत चक्रवात विकसित होगा जो गुजरात में वर्षा गतिविधियों को धीमा कर देगा। यूं कहें कि मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा और अगले 10 दिनों तक ऐसा ही रहेगा।

इस बारिश की गतिविधियों के बाद गुजरात में शांत पूर्वी हवाएँ चलेंगी जो मौसम को सुखद और आरामदायक बना देगा। रात का तापमान अंतर्देशीय भागों में 19 से 20 डिग्री सेल्यिस के बीच रहेगा, जबकि तटीय स्टेशनों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्यिस के करीब होगा।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बाद, गुजरात का मौसम लगभग शांत हो जाता है। यह प्रवृत्ति सर्दियों के महीनों तक चलती है। हालाँकि, मौजूदा बारिश गुजरात के लिए एक अपवाद रहा है।

Image Credit: The Indian Express 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: