[Hindi] बिहार, झारखंड पर फिर से मॉनसून मेहरबान; पटना, गया, रांची, जमशेदपुर में अच्छी वर्षा

September 18, 2017 4:10 PM|

Rain in Jharkhandबिहार और झारखंड में पिछले कई दिनों से लोग बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं। यह प्रतीक्षा अब खत्म हो सकती है क्योंकि पूर्वी और मध्य भारत में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। अनुमान है कि 19 सितंबर से पूर्वी भारत के भागों में बारिश शुरू होगी और 22 सितंबर तक कई जगहों पर अच्छी मॉनसून वर्षा दर्ज की जाएगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओड़ीशा के तटीय भागों पर बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश पर पहुंचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से मध्यम आर्द्र हवाएँ बिहार और झारखंड को प्रभावित करेंगी जिसके चलते इन राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश दर्ज की जाएगी। बिहार और झारखंड पर गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in UP, Bihar and Jharkhand

आज शाम से ही झारखंड में बादल बढ़ जाएंगे। बिहार में भी बादलों का प्रभाव जल्द बढ़ने के आसार हैं। दोनों राज्यों में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी और अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम मॉनसूनी वर्षा हो सकती है। विशेषकर झारखंड मेंरांची,जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो से लेकर बिहार में राजधानीपटना, गया,भागलपुरसहित कई स्थानों पर 22 सितंबर तक वर्षा होने की संभावना है।

[yuzo_related]

पूर्वी भारत के इन राज्यों में अब तक मॉनसून के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो 1 जून से 17 सितंबर के बीच बिहार में सामान्य से 8 प्रतिशत कम 873 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं झारखंड में सामान्य से 10 प्रतिशत कम 911 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी भारत में बीते लंबे समय से बारिश ना होने के चलते मौसम गर्म बना हुआ है। 19 सितंबर से शुरू होने वाली बारिश से इन राज्यों में लोगों को बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी।

Image credit: Jagran.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: