[Hindi] देश में अब तक प्री-मॉनसून सीजन का प्रदर्शन रहा है अच्छा, उत्तर, मध्य व दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक हुई है बारिश

April 13, 2020 12:00 PM|

भारत में इस साल प्री-मॉनसून सीजन में अब तक काफी अच्छी वर्षा हुई है। प्री-मॉनसून सीजन के पहले महीने यानि 1 मार्च से 31 मार्च के बीच कई इलाकों में बारिश सामान्य से बहुत ऊपर थी। इस दौरान देश में औसत वर्षा से 47% अधिक हुई बारिश हुई थी। इसमें भी सबसे अधिक बारिश मध्य भारत में हुई, जहां सामान्य से 219% ऊपर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

उत्तर पश्चिम भारत में इस 1 महीने की अवधि में सामान्य से 75% ज्यादा बारिश हुई थी लेकिन दक्षिण भारत में 11% कम वर्षा हुई थी और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों में 26% की कमी रह गई थी।

मार्च के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में देश भर में प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां काफी कम हो गई थीं। मार्च के आखिर में देश में बारिश का आंकड़ा जहां औसत से 47% ऊपर था, वहीं 12 अप्रैल तक यह घटकर 21% पर आ गया।

अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से देखें तो 1 मार्च से 12 अप्रैल के बीच मध्य भारत में बारिश सामान्य से 165%% ऊपर रही। उत्तर-पश्चिम भारत में 52% अधिक वर्षा रही। दक्षिण भारत में काफी सुधार हुआ जहां 31 मार्च तक 11% की कमी थी वहाँ 11 अप्रैल तक यह औसत से 17% पर पहुंच गया। पूर्वी भारत में अभी भी कमी बनी हुई है। यहां बारिश में कमी का आंकड़ा बढ़ते हुए 44% पर पहुंच गया है

जानिए मॉनसून 2020 पर किसका होगा साया

दक्षिण भारत में अप्रैल में सुधरा प्री-मॉनसून का प्रदर्शन

इस तरह हम यह कह सकते हैं कि अप्रैल के 12 दिनों में दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून सीजन काफी अच्छा रहा है। अप्रैल में दक्षिण भारत पर उत्तर से दक्षिण की एक ट्रक बनती है। साथ ही विंड डिस्कंटीन्यूटी बनती है जिसकी वजह से प्री-मॉनसून सक्रिय हो जाता है। यही हुआ और कई इलाकों में अच्छी वर्षा हुई। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कई जगहों पर कई दिन मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। आंध्र प्रदेश में रायलसीमा से लेकर उत्तरी तटीय इलाकों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

आगे का अनुमान

इस समय मध्य और उत्तर भारत के इलाकों में मौसम शुष्क चल रहा है। हालांकि उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक 13 अप्रैल से बारिश शुरू होने की संभावना है। इस दौरान मैदानी भागों में बारिश कम होगी जबकि पहाड़ों अपर अच्छी वर्षा दर्ज की जाएगी। इससे बारिश में जो अधिकता है वह और बढ़ जाएगी।

पूर्वी भारत में जल्द अच्छी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह अच्छी वर्षा होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इससे हम उम्मीद कर सकते हैं कि बारिश में कमी के स्तर में सुधार होगा। मध्य और दक्षिण भारत में इस सप्ताह बहुत ज्यादा बारिश की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

Image credit:The Independent

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: