[Hindi] महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज़, कुछ भागों में रुक-रुक जारी रहेगी बारिश

June 5, 2019 9:02 AM|

rain in Maharashtra

मॉनसून अपने आगमन के करीब होने से महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून गतिविधियों की रफ्तार बढ़ गयी है। बीते 24 घंटों में दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में गरज के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की गयी है।

महाराष्ट्र के सोलापुर में मध्यम बारिश के अलावा परभणी और चंद्रपुर में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। बारिश की इन गतिविधियों के कारणविदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी-मध्यमहाराष्ट्र के अधिकांश भागों के तापमान में कमी आई है।

स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान सोलापुर में 30 मिलीमीटर की, चंद्रपुर में 34 मिमी, उदगीर में 16 मिमी, परभणी में 6.4 मिमी और वर्धा में 2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में हवाओं का रुख बदलने, बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के कारण विदर्भ के अधिकांश भागों में लू के प्रभाव में कमी देखने को मिली है। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी लू से कोई राहत नहीं मिली है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तटीय महाराष्ट्र के भागों पर एक ट्रफ रेखा बनने के आसार हैं। इसके अलावा एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखाछत्तीसगढ़से विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए भारत के दक्षिणी भागों तक भी बन सकती है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते अगले 2-3 दिनों तक दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र में बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा मराठवाड़ा के एक-दो स्थानों और विदर्भ में भी छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। इससे

उम्मीद है कि राज्य में तापमान में और गिरावट आएगी। स्काइमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में मॉनसून के आगमन में एक हफ्ते या अधिक की देरी हो सकती है। इससे पहले महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून सीज़न के दौरान यहां कोई विशेष मौसमी गतिविधियां देखने को नहीं मिली हैं।

Also Read In English:Pre Monsoon activities pick up pace in Maharashtra, more rains ahead for Vidarbha and Marathwada

स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से 3 जून तक महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों में बारिश में कमी दर्ज की गयी। जिसमे कोंकड़-गोवा में सामान्य से 98%, मराठवाड़ा में 80%, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में 78 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: