[Hindi] पहाड़ों पर बचाव कार्य जारी, उत्तराखंड में आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान

August 21, 2019 11:44 AM|

Flood in Himachal and Uttrakhand

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने के बाद, अब दोनों राज्यों में बारिश काफी कम हो गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों पहाड़ी राज्यों में मौसम लगभग शुष्क हो गया है। राज्यों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति से अब राहत मिलेगी क्योंकि बारिश की गतिविधियां में अब लगातार कमी की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम साफ होने से राहत और बचाव कार्यों में और भी आसानी होगी। हालांकि,उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून की बारिशदेखी जा सकती है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

हालांकि, उत्तराखंड में 23 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान अति भारी बारिश या बादल फटने की घटनाओं की आशंका नहीं है।जम्मू-कश्मीर में भी एक-दो स्थानों पर बारिशहोने के साथ लगभग अधिकांश जगहों पर मौसम स्पष्ट रहने की उम्मीद है।

अभी हाल ही में, भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बाढ़ की स्थिति देखी गई। बादल फटने और भूस्खलन से कई हताहत हुए और संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ। आगामी मौसम की बात करें तो, बारिश की गतिविधियां कम होने की उम्मीद है, लेकिन बाढ़ के कम होने में समय लगेगा।

Also, Read In English:Rescue operation continues in hills, more rains forecast for Uttarakhand

मंगलवार यानि 20 अगस्त तक के रिपोर्ट के अनुसार,हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं में 30 लोगों की जान चली गईहै। जबकि विभिन्न क्षेत्रों में कई पर्यटक अभी भी लापता हैं क्योंकि इससे सभी प्रमुख मार्ग प्रभावित हैं।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: