[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और हिमपात का दौर जारी

February 25, 2019 9:16 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत की पहाड़ियों ने बारिश, बर्फबारी और साथ ही हिमस्खलन के बाद तीव्र गतिविधियों से कुछ समय के लिए राहत की सांस ली थी। हालाँकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने कल उत्तर भारत की पहाड़ियों पर देखा गया जो की अब दूर जा रहा है। यह प्रणाली प्रकृति में कमज़ोर रही है और इससे पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है।

परंतु जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ है जो कल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

इस प्रकार, कम से कम अगले दो दिनों तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हिमपात जारी रहने की उम्मीद है।
कश्मीर में गुलमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम के क्षेत्र कुछ बर्फबारी गतिविधियों देख सकते हैं। इसके साथ ही, उचे इलाकों में हिमस्खलन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के उत्तरी स्थानों में उत्तर भारत की पहाड़ियों के अन्य भागों की तुलना में अधिक बारिश और हिमपात करेगा।

इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी इसी समय सीमा के दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की गतिविधि के साथ कुछ बारिश देखने की उम्मीद है।
बारिश के समय अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES