[Hindi] जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर में जारी रहेगी बारिश

September 7, 2018 6:02 PM|

Rain in Rajasthanराजस्थान में मौसम का मिजाज़ इन दिनों कुछ मिला-जुला सा है। जहां पश्चिमी इलाकों में मौसम गर्म बना हुआ है वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी क्षेत्रों में फिर से बरसात हुयी।

राजस्थान में एक या दो जगहों पर भारी बारिश के साथ आम तौर पर सामान्य बारिश हुई। गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान सवाई माधोपुर में 64 मिमी बारिश हुई, जबकि टोंक में 40 मिमी, जयपुर में 20 मिमी, अजमेर में 3.5 मिमी, भीलवाड़ा में 2.7 मिमी, बूंदी में 5 मिमी और कोटा में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

अब, उत्तर-पश्चिम उड़ीसा पर मौजूद डिप्रेशन, धीरे-धीरे मध्य प्रदेश की तरफ पश्चिम दिशा की ओर बढ़ जाएगा। इस प्रकार, पूर्वी राजस्थान में कम से कम अगले दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

वास्तव में, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, बूंदी और कोटा जैसे शहरों में आने वाले दिनों में कुछ अच्छी बारिश देखी जा सकती है।

इसके अलावा, राज्य के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि यदि पूर्वी हिस्सों से तुलना की जाये तो बारिश इन इलाकों में हल्की होगी।

10 सितंबर तक, पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह से शुष्क होने की संभावना है, लेकिन पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रुक- रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: