[Hindi] मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिक बारिश होने के आसार

October 30, 2019 1:57 PM|

mp rains (2)

इस साल मानसून वापसी में देरी हुई और यही वजह है किमध्य प्रदेश में अक्टूबर तकअच्छी बारिश होती रही। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही है।

इसलिए, 29 अक्टूबर को, पश्चिम मध्य प्रदेश में 77 प्रतिशत और पूर्वी मध्य प्रदेश 9 प्रतिशत से अधिक बारिश रही है । पूरे मध्य प्रदेश में 45 तिशत से अधिक बारिश हो रही है।

मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से लेकर 24 घंटे की अवधि में, बैतूल में 32 मिमी, छिंदवाड़ा में 18 मिमी, पचमढ़ी में 3 मिमी, सिवनी में 2 मिमी, जबकि भोपाल, राजगढ़, उज्जैन और रतलाम में हल्की बारिश हुई।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों तक छिटपुट हल्की बारिश जारी रहेगी, क्योंकि अभी भी मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों पर बारिश जारी है, जिससे शुष्क और उत्तरपूर्वी दिशा से आने वाली हवाएँ चल रही हैं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली उमस वाली हवाएँ दक्षिण की और चल रही है।

इन हल्की बारिश और बदलो के छाए रहने के कारण,मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्यसे दो से तीन डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है।

अनुमान है कि, दो से तीन दिनों के बाद, दिन के तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप गर्म दिन और ठंडी रातें हो सकती हैं। इसकी वजह यह होगी कि उत्तर पश्चिम के शुष्क इलाकों में बादलों के छाए रहने के आसार कम हैं।

Also Read In English : Rain in Madhya Pradesh excess by 45 per cent, more showers likely in next 24 hours

48 घंटे के बाद, मध्य प्रदेश में मौसम की गतिविधियां लगभग समाप्त हो जाएंगी, जिससे शुष्क मौसम की स्थिति पैदा होगी।

Image credit: Firstpost

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

देश भर के मौसम पूर्वानुमान के लिए देखें विडियो: <span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: