[Hindi] जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जारी रहेगी वर्षा और बर्फबारी, हिमस्खलन का खतरा

November 29, 2019 3:11 PM|

Shimla snow

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख,हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंडतक, कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात देखा गया। इस का कारण है इस महीने का चौथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ।

वर्तमान में, पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है, लेकिन इसके अवशेष अभी भी उत्तराखंड के कुछ स्थानों तथा हिमाचल प्रदेश के एक दो जगहों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी देंगे।

अगले 24 घंटों के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के संपर्क में आने की संभावना है, परंतु ये मौसमी प्रणाली कमजोर होगी। इसलिए, हमें उम्मीद है कि पहाड़ियों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। लेकिन पहले के मुक़ाबले तीव्रता कम होगी।

हमारे मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हम 30 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और लद्दाख सहित जम्मू और कश्मीर के ऊपरी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद करते हैं। जबकि, 1 दिसंबर तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इसके बाद, मौसम साफ हो जाएगा और अगले पश्चिमी विक्षोभ आने तक में महत्वपूर्ण अंतर होगा। इसलिए, हम कम से कम अगले तीन से चार दिनों के लिए किसी भी महत्वपूर्ण मौसम कि गतिविधि की उम्मीद नहीं करते हैं। अगले तीन से चार दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

इन पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तरी मैदानी इलाकों में महसूस नहीं किया जाएगा। हालांकि, पहाड़ों में हाल ही में हुई बर्फबारी की गतिविधियां पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी लाएंगी। ये बर्फीली ठंडी हवाएँ उत्तर-पश्चिमी दिशा से बह रही हैं, जिनकी गति सीमा भी तेज़ होगी।

ताजा हिमपात के कारण आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए हम सैलानियों को हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर की ओर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: