[Hindi] ओडिशा तथा उससे सटे आसपास के राज्यों में अच्छी बारिश के बाद अब विदा लेगा मॉनसून

October 12, 2019 6:55 PM|

Odisha and Chhattisgarh Rains

ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। उस दौरान, राज्य के पारादीप में 22 मिमी, भुवनेश्वर में 21 मिमी और ओंगोल में 10 मिमी की अच्छी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, दूसरी ओर पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। अधिकांश भागों में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जबकि, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में धुंध और कोहरा अब प्रतिदिन की घटना बन गई है।

इस समय दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही, ओडिशा के पूर्वी तट से आंतरिक तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनने की संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ओडिशा में अगले 48 घंटों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और इसके बाद कमी आएगी। थोड़े समय के लिए बारिश की गतिविधियों में सुस्ती के बाद एक बार फिर से बारिश होगी।

दूसरी ओर, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले दो से चार दिनों तक शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Also, Read In English: After a good downpour, Monsoon rains to soon bid farewell to Odisha and adjoining states

जैसे ही उत्तर-पूर्वी हवाएँ जल्द ही पूर्वी राज्यों में बहने लगेंगी, हवा की शुष्कता बढ़ जाएगी। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा के भागों से मॉनसून की वापसी की संभावनाएं अधिक हैं।

Image Credit: The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: