[Hindi] मुंबई और कोलकाता से मॉनसून 2019 की वापसी, अगले 24-48 घंटों में पूरे देश से हो सकता है विदाई

October 15, 2019 2:53 PM|

Northeast Monsoon

दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2019 की वापसी यात्रा सोमवार यानि 15 अक्टूबर तक लगातार चौथे दिन तक जारी रही। इस मॉनसून सीज़न में यह महज चार दिनों की अवधि में मानसून की तेजी से वापसी में से एक है।

हाल तक ही, मॉनसून 2019 मुंबई के पश्चिमी भाग और कोलकाता के पूर्वी भागों से वापसी कर लिया है। इसके साथ, मौसम की स्थिति अब दोनों शहरों में बदलने साथ मौसम अब गर्म हो जाएगा। हालांकि, स्थानीय मौसमी प्रणाली के कारण अलग-अलग जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

अब तक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2019 ने पूरे गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत से वापसी कर लिया है। इसके साथ ही कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा व विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई हो गयी है।

मॉनसून की वापसी रेखा डायमंड हार्बर, बंगरीपोशी, सुंदरगढ़, धमतरी, रामागुंडम, नांदेड़ होते हुए अलीबाग से गुजर रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, अगले 24-48 घंटों के दौरान देश के बाकी हिस्सों से भी मॉनसून की वापसी के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।

आमतौर पर मॉनसून की वापसी का अध्ययन 15 ° N मतलब गोवा के पश्चिमी तट पर और मछलीपट्टनम के पश्चिमी तटीय इलाकों तक किया जाता है। इसके बाद, भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों से मानसून की वापसी जल्द ही पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Also, Read In English: Monsoon 2019 bids adieu to Mumbai and Kolkata, to vacate entire country in next 24-48 hours

प्रायद्वीपीय भारत में, हवाओं ने पहले से ही अपने पैटर्न को पश्चिमी से अब पूर्वी दिशा में बदल लिया है जिसके कारण आने वाले दिनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: