[Hindi] उत्तर भारत में लौट रहा मॉनसून; दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में होगी अच्छी वर्षा

August 21, 2018 1:29 PM|

 Rains in delhi

उत्तर भारत के मैदानी भागों में पिछले कुछ दिनों से तेज़ बारिश नहीं हो रही थी जिससे मौसम लगातार गर्म और उमसभरा बना हुआ था। इन भागों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा था। हालांकि अब मौसमी परिदृश्य बदल रहा है और अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर भारत के राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी सिरा पहले से ही पंजाब और हरियाणा पर बनी हुई है जिससे इन भागों में कहीं-कहीं थोड़े समय के लिए बारिश देखने को मिल रही थी। इस समय मॉनसून ट्रफ पश्चिम में अमृतसर और नारनौल पर है। हमारा अनुमान है कि मॉनसून ट्रफ का मध्य और पूर्वी हिस्सा भी उत्तर में आएगा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Uttarakhand and Himachal Pradesh

इस बदलाव के चलते उत्तर भारत के मैदानी भागों में कई जगह मॉनसूनी हवाएँ तेज़ हो जाएगी और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में वर्षा ज़ोर पकड़ेगी। अनुमान है कि कल से शुरू होने वाली बारिश की गतिविधियां अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगी और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी देखने को मिल सकती है।

इस दौरान पश्चिमी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में यानि भिवानी, सिरसा, हनुमानगढ़ और गंगानगर जैसे इलाकों में तेज़ बारिश की उम्मीद कम है। इन भागों में फिलहाल हल्की वर्षा से ही संतोष करना पड़ेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां 25 अगस्त तक बनी रहेंगी। उसके बाद मॉनसून कमजोर होगा और वर्षा कम हो जाएगी लेकिन मौसम पूरी तरह से साफ नहीं होगा। यानि 25 अगस्त के बाद भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहेगी। इससे तापमान बढ़ेगा लेकिन मौसम परेशान नहीं करेगा।

Image credit: India.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: