[Hindi] उत्तर प्रदेश में जल्द आएगा मॉनसून, लखनऊ, पटना, रांची सहित पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश

June 26, 2018 8:00 PM|

Monsoon rains in uttar pradesh लगभग 15 दिनों की लंबी देरी के बाद आखिरकार बिहार में पूर्वी जिलों में 25 जून को मॉनसून ने दस्तक दी। मॉनसून 26 जून को और आगे बढ़ते हुए बिहार और झारखंड के अधिकांश भागों में पहुँच गया। जल्द ही वाराणसी और गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आएगा मॉनसून। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून का आगमन हो सकता है।

पिछले 15 दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हुआ है। अनुमान है कि मॉनसून की अगले कुछ दिनों के दौरान प्रगति तेज़ी से होगी और 29 जून तक समूचे उत्तर प्रदेश में मॉनसून पहुँच जाएगा। अगले दो-तीन दिनों के दौरान बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, भागलपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, बहराइच और बरेली सहित अन्य शहरों में अच्छी वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

बीते दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में भी संभावित बारिश के चलते कमी आएगी। अगले दो-तीन दिनों के दौरान तीनों राज्यों में पारा 30 से 35 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। मॉनसून के सक्रिय होने और इस बारिश से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की बुआई तेज़ हो सकती है। इससे आम लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को खेती शुरू करने के लिए बड़ा सहारा मिलेगा।

Image credit: The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: