[Hindi] दिल्ली में अब महा-मॉनसून, 25 और 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश के आसार

July 24, 2019 1:31 PM|

Heavy_rains in Delh

राजधानी दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज यानि बुधवार को भी सुबह के समय दिल्ली के उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज दोपहर और शाम के समय भी दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में रुक-रुक कर मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

स्काइमेट का आंकलन है कि मॉनसून की अक्षीय रेखा दिल्ली के और करीब आने वाली है जिसके चलते कल यानि 25 जुलाई से राजधानी और आसपास के शहरों में बारिश की गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी। अनुमान है कि 25 और 26 जुलाई को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में मध्यम से भारी बारिश कई स्थानों पर होगी।

अगले दो दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ ठंडी हवाएँ भी चलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

जुलाई के आखिर में भी बना रहेगा बारिश का मौसम

अनुमान है कि 26 जुलाई के बाद 27 जुलाई से मॉनसून कमजोर हो जाएगा और बारिश में व्यापक कमी आ जाएगी। हालांकि जुलाई के आखिर से दिल्ली में आंशिक बादलों का आना जाना रहेगा। साथ ही कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बादलों की गर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इस बीच दिल्ली में 1 जून से जुलाई के तीसरे सप्ताह तक मॉनसून कमजोर रहा जिसके कारण बारिश में काफी कमी रही। हालांकि पिछले एक सप्ताह में अच्छी बारिश से स्थिति में सुधार देखने को मिला। अब 1 जुन से 23 जुलाई तक बारिश में कमी 64% की रह गई है।

भारी बारिश से जाम की समस्या

आने वाले दो दिन में अच्छी बारिश को देखते हुए आशंका है कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वॉटर लॉगिंग यानि जल-भराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते दिल्ली के लोगों को सतर्क रहना होगा क्योंकि ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत स्वाभाविक है। सुझाव है कि 25 और 26 जुलाई को अगर आवश्यक ना हो तो घर से ना ही निकलें।

Image credit: Webdunia.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: