[Hindi] मुक्तेश्वर पहुंचा मॉनसून, देहरादून, हरिद्वार, कुल्लू और मनाली में होगी बारिश

June 24, 2019 7:58 PM|

rain in Uttrakhand

सोमवार, 24 जून को मॉनसून ने उत्तराखंड के भी में हिस्सों में दस्तक दे दी। उत्तराखंड में मॉनसून का आगमन इस साल लगभग एक हफ्ते की देरी से हुआ है। मॉनसून के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।मॉनसून की उत्तरी सीमाइस समय उत्तराखंड के मुक्तेश्वर से होकर गुजर रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के भागों पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

जिसके कारण जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 25 जून तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 जून से बारिश की तीव्रता में कमी आ जाएगी। हालांकि उसके बाद भी एक-दो स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।

इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में अगले 24 घंटों के दौरानगरज के साथ अच्छी बारिशहोने के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर और मंडी में भी बारिश हो सकती है। जिसके कारण अगले अगले 24-48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मौसम सुहावना बना रहेगा। बारिश के कारण कहीं-कहीं भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं।

Also Read In English: Monsoon reaches Mukteshwar, rains to lash Dehradun, Haridwar and Kullu,Manali

छुट्टियों के कारण पहाड़ों पर भारी संख्या में सैलानी जुटे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है। मॉनसून के आगे बढ़ने और बारिश होने के कारण हिमाचल और उत्तराखंड के निचले इलाकों में भी गर्मी से लोगों को बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी। अब उम्मीद है कि लू से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। पिछले हफ्ते तक नाहन, सोलन, देहरादून, हरिद्वार और जम्मू जैसे निचले इलाकों मेंतापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियसके आसपास चल रहा था और लू का प्रकोप बना हुआ था।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: