[Hindi] गुजरात में नहीं थमेगी मॉनसूनी बारिश, अच्छी बारिश के साथ होगी सितंबर महीने की शुरुआत

August 28, 2019 11:30 AM|

Rain in Gujarat

गुजरात के कई हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। खासकर गुजरात क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में गरज के साथ काफी व्यापक बारिश रिकॉर्ड हुई है। गुजरात के कुछ प्रमुख शहरों जिनमें शामिल बड़ौदा, सूरत, अहमदाबाद, वेरावल के हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, बड़ौदा में 52 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई।

गुजरात के कई हिस्सों में आज यानि 28 अगस्त को भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीदहै।

राज्य में कल यानि 29 अगस्त तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। हालांकि, गुजरात के उत्तरी जिले जैसे बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, पाटन, भुज, नलिया, द्वारका,पोरबंदरके साथ-साथ कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। यह गतिविधि 29 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम लगभग शुष्क हो सकता है। हालांकि, उसके बाद भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और स्थानीय मौसम की गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Also, Read In English:Gujarat to continue receiving rains, September to begin on a rainy note

मौसम की यह गतिविधि लंबे समय तक शुष्क रहने के बाद राज्य में एक अच्छी बरसात थी। इसके बाद एक और मौसम प्रणाली 4 और 5 सितंबर के आसपास राज्य में आने की उम्मीद है। उस दौरान, राज्य में एक बार फिर से गरज के साथ व्यापक बारिश शुरू हो जाएगी।

इसलिए, हम कह सकते हैं कि गुजरात में सितंबर के दूसरे सप्ताह तक अच्छी बारिश के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल दिख रही है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: