[Hindi] कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद में भारी वर्षा; वाराणसी में भी अगले 2 दिन होगी बारिश

September 20, 2017 4:00 PM | Skymet Weather Team

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी भागों में बारिश का संयोग अब बना है। राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अगले 48 घंटों तक अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों के बाद वर्षा की गतिविधियां शुरू होने की संभावना। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के मध्य और दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं।

स्काइमेट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उससे सटे भागों पर बना हुआ था। यह सिस्टम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा जिसके चलते उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम करवट लेगा। उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ के भी विकसित होने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चलेंगी।

[yuzo_related]

वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्ज़ापुर, आजमगढ़, जौनपुर, फ़तेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, झाँसी, ललितपुर, कानपुर, लखनऊ सहित पूर्वी और मध्य भागों में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश कई जगहों पर हो सकती है। इस दौरान इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है। उत्तर प्रदेश में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

 

मॉनसून सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। अनुमान है कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली और नजीबाबाद सहित आसपास के भागों में 21 से 24 सितंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लंबे समय बाद भारी वर्षा के भी आसार बने हैं।

राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों पर चल रही आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते उमस बढ़ जाएगी जिससे तापमान में गिरावट का अधिक लाभ आप अनुभव नहीं कर पाएंगे। हालांकि लंबे समय से बारिश का इंतज़ार कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को नवरात्र अच्छी बारिश के रूप में बड़ी राहत लेकर आएगा।

Image credit: The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES