[Hindi] चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और पठानकोट में तेज मॉनसून बारिश की उम्मीद

July 14, 2019 10:43 AM|

Rain In Punjab

हिमालय की तराई वाले हिस्से में स्थित पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ समय से गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखी जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि, राज्य के अन्य हिस्से बिल्कुल शुष्क और गर्म रहे।

इस समय, एक पश्चिमी विक्षोभ उच्च अक्षांशो से होते हुए यानि जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भागों से होते हुए गुजर रहा है। इस प्रणाली के कारण पंजाब के उत्तर-मध्य भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही, एक ट्रफ पंजाब से हिमालय के तराई वाले भागों से होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के कारण पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

राज्य के चंडीगढ़, पंचकुला, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर जैसी जगहों पर अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियाँ होने की संभावना है। दूसरी ओर, भटिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म बना रहेगा।

Also Read In English:Chandigarh, Patiala, Ludhiana, Amritsar, Jalandhar and Pathankot to experience Monsoon showers

इसके अलावा, एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली पूर्वी / उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रही है। इस मौसम प्रणाली और इस समय बने ट्रफ रेखा के कारण पंजाब और उससे सटे हरियाणा के हिस्सों में 48 घंटों के बाद वर्षा की गतिविधियाँ बढ़ जाने के अनुमान हैं। इन तमाम मौसमी सिस्टम को देखते हुए हमारा अनुमान है कि 17 जुलाई तक मॉनसून की उत्तरी सीमा यानि एन एल एम पंजाब के कुछ और हिस्सों में बढ़ सकती है।

Image Credit: NBT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: