[Hindi] पटना, गया, भागलपुर, रांची, जमशेदपुर सहित बिहार और झारखंड में अगले दो-तीन बारिश की संभावना

September 15, 2019 4:56 PM | Skymet Weather Team

 

पूर्वी भारत के राज्यों बिहार और झारखंड में लंबे समय बाद मॉनसून सक्रिय हुआ है। दोनों प्रदेशों में बहुत दिनों के बाद बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। दोनों पूर्वी राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर खासकर पटना, अररिया, पूर्णिया, गया, रांची और जमशेदपुर में बारिश हुई है। इन क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान इसी तरह से मॉनसून सक्रिय बना रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 38.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मुजफ्फरपुर में 26.6 मिलीमीटर और फारबिसगंज में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। झारखंड में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं।

मॉनसून ट्रफ पूर्वी भारत में इस समय झारखंड से मिज़ोरम तक बनी हुई है। उम्मीद है कि यह और उत्तर की तरफ आएगी और इसी वजह से बंगाल की खाड़ी से बिहार तथा झारखंड के भागों में आर्द्र हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा जिससे इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जाएगी।

English Version: ANOTHER TWO TO THREE DAYS OF MONSOON RAINS IN PATNA, ARARIA, GAYA, RANCHI AND JAMSHEDPUR

झारखंड में मुख्यतः उत्तरी इलाकों में बारिश की उम्मीद है। जबकि दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम होंगी। हालांकि दक्षिणी झारखंड के इलाकों में भी अगले 48 घंटों के दौरान थोड़े समय के लिए अचानक तेज बारिश हो सकती है।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो: 

दोनों राज्यों में बारिश की संभावना मुख्यतः पटना, अररिया, छपरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, औरंगाबाद, गया, नवादा, छतरा, दुमका, साहिबगंज, हजारी बाग सहित कई शहरों में है। दूसरी ओर रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, रामपुर, डाल्टनगंज तथा आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

संभावित बारिश से बिहार और झारखंड के ज्यादातर इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी क्योंकि तापमान नीचे आएगा। इस साल मॉनसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 23% कम और झारखंड में सामान्य से 30% कम वर्षा दर्ज की गई है।

Image Credit: Twitter

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES