[Hindi] शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में हुई भारी बारिश, शुक्रवार को और होगी वर्षा

September 6, 2018 7:34 PM|

Delhi weather

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को लगातार छठे दिन भारी बारिश हुयी जिससे मौसम ख़ुशगवार बना हुआ है।

दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुयी और दोपहर में भी मौसम खुशगवार था। शाम को 4 बजे के इर्द-गिर्द मौसम में अचानक तब्दीली आनी शुरू हुयी जब गहरे काले बादल आसमान में छाने लगे।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक बारिश भरे ये बादल पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुये यहां पहुंचे और दिल्ली एनसीआर के पूर्वी इलाके सबसे पहले वर्षा से सराबोर हुये। उसके बाद धीरे-धीरे बारिश ने पूरी राष्ट्रीय राजधानी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, अक्षरधाम, मयूर विहार, ओखला, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, आश्रम, लाजपत नगर, हौज खास, ग्रेटर कैलाश, सफदरजंग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस और साकेत जैसे इलाकों में तेज बारिश हुयी। बारिश की प्रकृति असमान रही यानि अलग-अलग जगहों पर इसकी तीव्रता भिन्न रही। फिर भी बारिश की मौजूदगी देर तक देखने को मिली।

वर्तमान में, शहर भर में मौसम बेहद सुहाना बना हुआ है। दोपहर के दौरान तापमान में जरूर कुछ वृद्धि देखी गई थी लेकिन बारिश की शुरुआत होते ही इसमें तेजी से गिरावट आयी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश की मौजूदगी यहां बनी तो नहीं रहेगी, लेकिन हम शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह, दिल्ली एनसीआर में बरसात की उम्मीद कर सकते हैं।

उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में मानसून की अक्षीय रेखा बनी हुयी है। इसके साथ ही हरियाणा और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का छेत्र भी मौजूद है।इसके साथ, कम से कम अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, लेकिन इसकी तीव्रता में कमी आयेगी।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: