[Hindi] उत्तर भारत में मॉनसून: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जल्द होगी भारी बारिश

July 23, 2019 8:17 PM|

Rain in Amritsar-Punjab-Pinterest 1200

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 36 घंटों तक इन भागों में मौसम का ऐसा ही मिजाज़ बना रहेगा। इस समय बंगाल की खाड़ी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भरपूर आर्द्र हवाएँ आ रही हैं। इसके चलते उम्मीद है कि 23 जुलाई की रात में भी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। पंजाब और हरियाणा में भी रात में बारिश देखने को मिल सकती है।

अनुमान है कि 25 जुलाई से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी लेकिन 26 और 27 जुलाई कोपंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में अच्छी बारिश होगी।कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। बारिश की तीव्रता जालंधर, पठानकोट, अमृतसर सहित पंजाब के तराई क्षेत्रों में अधिक होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून की अक्षीय रेखा के उत्तरी दिशा में आने के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। यह ट्रफ इस समय राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर पूर्वी भारत तक बनी हुई है। जैसे-जैसे उत्तरी दिशा में मॉनसून ट्रफ बढ़ेगी वैसे-वैसे उत्तर के मैदानी इलाकों में बादलों का प्रभाव भी बढ़ जाएगी।

Read this in English: INTENSITY OF MONSOON RAINS TO INCREASE IN PUNJAB, HARYANA, DELHI AND WEST UTTAR PRADESH JULY 25 ONWARD

फिलहाल उत्तर के मैदानी राज्यों में अब तक हुई बारिश के आंकड़ों पर नज़र डालें तो पंजाब में बारिश सामान्य से 2% ऊपर पहुँच गई है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 25% कम बारिश हुई है। इसी तरह हरियाणा में 31% कम और दिल्ली में सामान्य से 64% कम बारिश हुई है।

आगामी दिनों में अच्छी बारिश के चलते उम्मीद है कि उत्तर के मैदानी राज्यों में दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी जिससे लोगों को तेज़ गर्मी से भी बड़ी राहत मिलेगी। बारिश में कमी के आंकड़ों में सुधार होगा। साथ ही मिट्टी में नमी की कमी दूर होगी और भूमिगत जल स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Image credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: