[Hindi] राजस्थान में रुकने का नाम नहीं ले रही मॉनसूनी बारिश, कोटा, जयपुर और अलवर में अगले एक सप्ताह तक होती रहेगी बारिश

August 29, 2019 10:58 AM|

Rain in Rajasthan

राजस्थान में मॉनसून के सक्रिय स्थिति के कारण कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अलवर और राजधानी जयपुर में आने वाले दिनों में अच्छी मॉनसूनी वर्षा की उम्मीद है।

राजस्थान में मॉनसूनी वर्षा लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। जबकि, दक्षिणी जिले में आने वाले शहर उदयपुर और माउंट आबू में मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हुई। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बीच राजस्थान का उत्तरी जिला लगभग शुष्क बना रहा।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफ़ान पोदुल फिलीपींस को पार कर बढ़ रहा है भारत की ओर, तूफ़ान के रास्ते में आने वाले हर देश में देगा भारी वर्षा

बुधवार सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान, चित्तौड़गढ़ में 78 मिमी, जोधपुर में 64 मिमी और फलोदी में 54 मिमी की भारी बारिश दर्ज हुई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटों तक मध्यम तीव्रता के साथ बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेगी। जिसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। लेकिन एक दूसरे मौसम प्रणाली की वजह से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ेगी बारिश

राज्य के कोटा, बूंदी, झालावार, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर और जयपुर में 31 अगस्त तक गरज के साथ अच्छी मॉनसून वर्षा होने की उम्मीद है।

सितंबर 1 से 3 के बीच मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा और उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के भी विकसित होने की उम्मीद है । इन दोनों मौसमी प्रणाली के संयुक्त प्रभाव के कारण, राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।

Read In English:Monsoon rains to remain unstoppable in Kota, Alwar and Jaipur for next few days

उस दौरान राज्य के धौलपुर, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, चुरू व बीकानेर में अच्छी मॉनसून वर्षा होने की मी उम्मीद है। जबकि, श्री गंगानगर और जैसलमेर में हल्की बारिश की संभावना है।

कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि, सितंबर का पहला सप्ताह बारिश के लिहाज से राजस्थान के लिए अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: मॉनसून 2019: अल नीनो में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट, जल्द पहुंचेगा नकारात्मक चरण में

Image credit: 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: