[Hindi] पूर्वी भारत के अनेक भागों को लगातार भिगोता मॉनसून

September 27, 2016 6:23 PM|

Bihar rain dailyamin 600पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकांश स्थानों पर लगातार दूसरे दिन भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहीं। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता के चलते बारिश दर्ज की गई। सोमवार की सुबह 8:30 बजे से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के बीच 24 घंटों के अवधि के दौरानबिहारके कई जिलों में मॉनसूनी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य के सुपौल ज़िले में 61.7 मिलीमीटर की भारी बारिश दर्ज की गई। गया में 4.4 और मोतीहारी में 5.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इसी दौरानझारखंडके कुछ भागों में वर्षा हुई। राज्य की राजधानी रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। झारखंड के पूर्व में स्थितपश्चिम बंगालके अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जलपाईगुड़ी में 38.4, बर्धमान में 14.2, दार्जिलिंग में 26.8, दिघा में 13.8 और कृष्णानगर में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही आर्द्र हवाओं के चलते पूर्वी भारत के राज्यों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और कई जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है। इन हवाओं के चलते स्थानीय स्तर पर ही मौसम बनाता है जिससे दोपहर और शाम के समय बारिश हो रही है। पूर्वी हवाओं के अलावा पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती क्षेत्र भी बना हुआ है। साथ ही बिहार सेछत्तीसगढ़और विदर्भ होते हुएतेलंगानातक एक ट्रफ रेखा भी मौसम को प्रभावित कर रही है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से पूर्वीउत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पुर्णिया, बांकुरा, बर्धमान, मालदा और जलपाईगुड़ी में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि दीनाजपुर और कूचबिहार जैसे स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत के भागों में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के चलते मौसम उमसभरा बना रहेगा।

Image credit: dailyamin.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: