[Hindi] मॉनसून के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है यह सप्ताह

June 16, 2015 5:32 PM | Skymet Weather Team

दक्षिणी राज्यों और देश के पूर्वोत्तर भागों को भिगोने के बाद मॉनसून इस समय बिना किसी बाधा के अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। स्काइमेट के अनुसार मॉनसून जल्द ही बाकी बचे देश के मध्य और पूर्वी भागों पर भी दस्तक देगा। गुजरात के भागों, दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार से मध्यम से भारी बारिश शुरू हो सकती है। इस सप्ताह के अंत तक मॉनसून पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुँच सकता है। इसके साथ ही कोलकाता, पटना, वाराणसी, गोरखपुर और मिर्ज़ापुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले सप्ताह अरब सागर में अशोबा चक्रवात ने मॉनसून के आगे बढ़ने में बाधक बन गया था। हालांकि बंगाल की खाड़ी में पहला मॉनसूनी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो मॉनसून को ताकत देगा और पूर्वी एवं मध्य भारत के भागों में आगे बढ़ाने में इसके लिए सहायक होगा।

हवाओं का यह क्षेत्र निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा और जमीनी भागों पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से ओड़ीशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश होगी। यही नहीं यह पश्चिमी तटीय भागों तक आगे जाएगा और गुजरात तथा महाराष्ट्र को भी प्रभावित करेगा। सूरत और मुंबई तक इस निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते बारिश देखने को मिलेगी। इसके प्रभाव से अगले 48 से 72 घंटों के बाद समूचे दक्षिण भारत में बारिश बढ़ने के आसार हैं।

Image Credit: oneindia.com

 

 

OTHER LATEST STORIES