[Hindi] बिहार और झारखंड में मॉनसून लेट; लेकिन जारी रहेंगी प्री-मॉनसून फुहारें

June 15, 2018 6:23 PM|

Rain in Bihar and Jharkhand

पश्चिम बंगाल के कुछ भागों तक पहुंच कर मॉनसून ठहर गया है, इसलिए बिहार और झारखंड में मॉनसून का इंतजार लंबा हो सकता है। हालांकि दोनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर प्री-मॉनसून वर्षा हो रही है और वर्तमान मौसमी परिदृश्य इशारा कर रहा है कि बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून भले ना आए लेकिन प्री-मॉनसूनी हलचलें जारी रहेंगी। उत्तरी बिहार में वर्षा का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय एक ट्रफ रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों में बनी हुई है जो बिहार से होकर गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों पर चक्रवाती सिस्टम भी बने हुए हैं। इन सभी मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से पूर्वी राज्यों में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी के साथ हवाएँ पहुँच रही है। जिससे बिहार के अधिकांश इलाकों में 17 जून तक हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित राज्य में भी बारिश होने के आसार हैं।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Bihar, Jharkhand and WB

झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर राज्य के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। पिछले दिनों से हो रही प्री-मॉनसून वर्षा के चलते बिहार में दिन और रात के तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान छपरा में 34 डिग्री, सुपौल में 32.4 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। प्री-मॉनसून वर्षा के चलते अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में गर्मी से इसी तरह राहत बनी रहेगी।

[yuzo_related]

हालांकि गया में 41.9 डिग्री और पटना में 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर है। इसी तरह झारखंड में भी प्री-मॉनसून वर्षा से कुछ राहत मिल सकती है। धनबाद, जमशेदपुर, रांची और डाल्टनगंज सहित कई स्थानों पर तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image