[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, भारी बारिश के आसार

August 7, 2022 11:51 AM|

1 जून से 5 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून ने अलग-अलग रंग दिखाए हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश को सामान्य से 22% अधिक वर्षा मिली है जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश को सामान्य से 10 प्रतिशत कम वर्षा प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ सामान्य वर्षा के साथ केवल 1% की कमी लिए हुए है।

जुलाई के महीने में इन दोनों राज्यों को अच्छी वर्षा देखने को मिली। एक के बाद एक निम्न दबाव के क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बनते रहे। और वे पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश करते रहे। पिछले 1 सप्ताह के दौरान दोनों राज्यों को बारिश कुछ कम मिली है।

अब मानसून की रेखा फिर से मध्य भारत की ओर आ गई है साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देगा। 7 अगस्त से छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

9 और 10 तारीख को दोनों राज्यों को कई स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 11 अगस्त से बारिश में कमी आना शुरू हो जाएगी। यह बारिश दोनों राज्यों में वर्षा की कमी पूरी कर देगी। परंतु 9 और 10 तारीख को कुछ जिलों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Similar Articles

thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 08, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों (Indo-Gangetic Plains) में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।

posted on:
thumbnail image
गुजरात में पारा 40°C पार जाने की संभावना, कुछ इलाकों में लू चलने के आसार

गुजरात प्री-मानसून सीजन में भारत के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। यहां गर्मी मार्च की शुरुआत से ही तेज़ी पकड़ने लगती है और अप्रैल-मई में चरम पर पहुंचती है

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, महसूस होगी उमस, वीकेंड गर्म होने की संभावना

दिल्ली/NCR में तापमान बढ़ने के संकेत। 7 मार्च से दिन का तापमान 30°C के करीब पहुंचेगा। 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं की दिशा बदलेगी।11-14 मार्च के बीच तापमान 33°C पार कर सकता है। होली पर गर्म मौसम के साथ हल्की बौछारों की संभावना है।

posted on: