[Hindi] मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, कल से बारिश पकड़ेगी रफ्तार

June 25, 2019 5:07 PM|

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 15 दिनों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकर 25 जून को मॉनसून ने दस्तक दे दी। जून के शुरुआती 20 दिनों साल 2019 में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी रही जिसके कारण, यह मुंबई में देर से पहुंचा है। हालांकि अब मॉनसून का आगमन मुंबई समेतगुजरात के भागोंमें भी हो गया है। मुंबई में सामान्यः मॉनसून 10 जून तक दस्तक देता है, लेकिन इस साल शुरुआत से ही देरी के कारण मॉनसून 15 दिन की देरी से पहुंचा है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात वायु के कारण मुंबई का मौसम शुष्क और उमस भरा बना हुआ था। बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई के अधिकांश भागों में छिटपुट बारिश देखने को मिली है। कल यानि सोमवार 24 जून की सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों में कोलाबा में 7 मिलीमीटर वहीं सांता क्रूज़ में 1 मिलीमीटर की हल्की बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम जानकारों का मानना है कि मॉनसून की दस्तक के साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई में बारिश में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद 26 जून से यहां कुछ इलाकों में हल्की से मध्यमम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 27 और 28 जून को, यहां मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों पर भारी से अतिभारी बारिशहोने की सम्भावना है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाये रहने और तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा।

Also Read In English: Monsoon 2019: Monsoon reaches Mumbai, rains to pick up pace from tomorrow

मौसम विशेषज्ञों की माने तो 26 से 30 जून के दौरान मुंबई में 200 मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। इसके बावजूद यहां मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद नहीं है। इससे यहां का जन-जीवन प्रभावित नहीं होगा। हालांकि मॉनसून के दौरान बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव तथाबाढ़ की स्थितियांदेखने को मिल सकती हैं।

Image Credit: Zee Business

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: